ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पुलिस को चुनौती देकर हो रहीं नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाएं चोरो ने तीन महीने में 165 सूने मकानों को बनाया निशाना |

भोपाल : 26/04/2024 : राजधानी में चोरी के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं, अब तो दिन दहाड़े नकाबपोश बदमाश सूने घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं | बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं, कि उन्हें पुलिस का भी अब कोई डर नहीं बचा है वह निडर होकर नकबजनी और वाहन चोरी की वारदातें करते हैं | बदमाश पिछले तीन महीनों में 165 सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रु. के जेवर और नकदी उड़ा ले गए हैं | सूने स्थानों और पार्किंग स्थलों से 415 वाहन चोरी करके रफूचक्कर हो गए हैं | लेकिन पुलिस बमुश्किल महज 8 या 10 प्रतिशत ही मामलों में रिकवरी कर पाती है | आमतौर पर गर्मी के दिनों में चोरी अधिक होती है क्योंकि, बच्चों की परीक्षाएं खत्म होने के बाद उनकी छुट्टियां लग जाती हैं, और परिवार घर सूना छोड़कर घूमने निकल जाते हैं और बदमाशों को चोरी करने का मौका मिल जाता है | नारियलखेड़ा में रहने वाले मनीष मोहन श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को उनके सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश घर में घुसे और ढाई लाख रु. नकदी और लगभग ढाई लाख रु. कीमत के सोने के जेवर चोरी करके ले गए | पुलिस को अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है | इसी तरह कई चोरी के मामलों में पुलिस बदमाशों को तलाश करने में नाकाम रही है | पुलिस की इस नाकामी का फायदा चोर धड़ल्ले से उठा रहे हैं | जब तक पुलिस इन चोरों को खोजकर उन्हें सज़ा नहीं देगी तब तक चोरी की वारदातें नहीं थमेंगी | पुलिस को चोरी की वारदातें रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com