ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एबीएम अस्पताल में भर्ती 56 वर्षीय मनोरोगी की एंजियोग्राफी होना थी, बालकनी से कूदकर दी जान |

भोपाल : 26/04/2024 : सीहोर निवासी 56 वर्षीय विष्णु प्रसाद को हार्ट की प्रॉबलम होने पर रॉयल मार्केट के पास संचालित एबीएम अस्पताल में मंगलवार को भर्ती किया गया था | वह मनोरोगी भी थे उन्हें एंजियोग्राफी के लिए असपाल में भर्ती किया गया था | सीसीयू में वह दूसरे मरीजों को परेशान कर रहे थे, इसलिए उन्हें प्राइवेट रूम में शिफ्ट किया गया था | बुधवार की दोपहर मरीज ने अस्पताल की बालकनी से छलांग लगा दी, इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई | पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | इधर शाहपुरा के रोहित नगर में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय पैर फिसलने से गिरे अधेड़ की मौत हो गई | 50 वर्षीय कैलाश साहू बिहार का रहने वाला था इन दिनों वह रोहित नगर के एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था | मंगलवार की दोपहर वह काम करते समय सीढ़ी चढ़कर जा रहा था तभी पैर फिसला और वह नीचे गिरकर बेसुध हो गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com