ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जीतू पटवारी और विवेक तन्खा ने भाजपा पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए पीएम को घेरा |

भोपाल : 26/04/2024 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने बुधवार को साझा प्रेस वार्ता करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को दो आंखों से क्यों देखती है | मप्र में अलग-अलग जांच एजेंसियों ने भाजपा राज में कई नेताओं और अफसरों पर छापे के बाद भ्रष्टाचार के 265 केस दर्ज किए हैं | लेकिन मप्र सरकार ने उनमें से 60 मामलों में कार्रवाही की मंजूरी देने के बजाए केस ही वापस ले लिए | उन्होने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि भ्रष्टाचार सरकार के संरक्षण में हो रहा था | विवेक तन्खा ने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा इसलिए लगा रही है, क्योंकि संविधान बदलने के लिए दो तिहाई से अधिक बहुमत जरूरी हैं | पटवारी ने कहा कि एक दशक में देश में 17 चुनी हुई राज्य सरकारें गिराई गई हैं | 500 से अधिक विधायक और सांसदों का दलबदल हुआ है | शराब माफिया, भू माफिया, शिक्षा माफिया की तरह ही भाजपा अब सरकार माफिया बन गई है | लेकिन यह नहीं बताते कि 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में तीन हज़ार रु. की गारंटी कब पूरी होगी | 2700 रु. प्रति क्विंटल गेहूं और धान का 3100 रु. प्रति क्विंटल का दाम कब से देगी | पटवारी व तन्खा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के ज़रिए भाजपा पर चंदा घोटाला करने का आरोप भी लगाया | पटवारी ने कहा कि चार महीने में वल्लभ भवन और सतपुड़ा भवन में आग लगी, इसमें 12 हज़ार से अधिक फाइलें जलकर खाक हो गईं 80% से अधिक दस्तावेज़ खत्म हो गए | इनमें अधिकतर फाइलें सीएम स्वेच्छानुदान की थी, इसकी जांच क्यों नहीं कराते |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com