ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
इंदौर नगर निगम में 28 करोड़ रु. के घोटाले की जांच के दौरान पुलिस ने 20 करोड़ रु. का एक ओर घोटाला पकड़ा |

इंदौर : 26/04/2024 : नगर निगम में 20 करोड़ का एक ओर घोटाला उजागर हुआ है, नगर-निगम में इससे पहले 28 करोड़ रु. के घोटाले की जांच अभी पूरी नहीं हुई थी और एक नया घोटाला फिर सामने आ गया | इस घोटाले से जुड़ी 16 मूल फाइलें एमजी रोड पुलिस ने निगम के लेखा विभाग से जब्त की हैं | हालांकि इनमें अधिकारियों के असल हस्ताक्षर मिले हैं, इन्हीं के आधार पर इन बिल के चेक पास करवाए गए | 20 करोड़ की यह राशि उन्हीं पांच फर्मों के ठेकेदारों को दी गई है, जिन्हें पुलिस ने 28 करोड़ रु. का आरोपी बनाया है | इस तरह अब घोटाला 48 करोड़ रु. तक पहुंच गया है | जो 16 फाइलें जब्त की गई हैं, उनमें भी नंदानगर, परदेशीपुरा आदि क्षेत्रों में ड्रेनेज चैंबर व लाइन डालने के नाम पर कार्य करने के काम दर्शाए गए हैं | मौके पर इनमें से कोई कार्य नहीं किया गया | इन कार्य के नाम पर आरोपी बने पांच फर्म के ठेकेदारों ने 20 करोड़ की राशि और निकाली है | ये फाइलें फर्जी नहीं हैं, इनमें अधिकारियों के हस्ताक्षर भी असली हैं | सभी आरोपी मोबाइल बंद कर भाग चुके हैं, पुलिस की टीमें इनके घरों और परिचितों के यहां दबिश दे रही हैं, पुलिस इन फरार आरोपियों के कोर्ट से वारंट जारी करवाने की भी तैयारी में हैं |

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com