ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
लोकसभा सीट के आपराधिक मामलों में लिप्त प्रत्याशियों को मतदान से 48 घंटे पहले 3 बार अपने खिलाफ दर्ज अपराधों का ब्यौरा देना होगा |

भोपाल : 26/04/2024 : भोपाल लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरने वाले 22 प्रत्याशियों में से 4 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा, कांग्रेस के अरुण कुमार श्रीवास्तव, मौलिक अधिकार पार्टी से बाबूलाल सेन और निर्दलीय से राम प्रसाद पटेल शामिल हैं | इन चारों को मतदान से 48 घंटे पहले 3 बार अपने ऊपर लगे मुकदमों का ब्यौरा देना होगा | इन प्रत्याशियों को आपराधिक मामलों की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म और समाचार पत्रों में प्रकाशित कराना जरूरी है | पहला विज्ञापन अभ्यर्थियों को नाम वापसी से 4 दिन के अंदर तो दूसरा नाम वापसी के पांचवें दिन से आठवें दिन के बीच और तीसरा नाम वापसी के नौवें दिन से प्रचार समाप्ती के पहले मतदान के दो दिन पहले तक करना होगा | चुनाव मैदान में उतरे 4 प्रत्याशियों ने उनके खिलाफ दर्ज अपराधों का ब्यौरा दिया है | आलोक शर्मा ने बताया कि तलैया कोतवाली और गौतम नगर थाने के अलावा अशोक नगर के बहादुरपुर थाना में कुल मिलाकर 4 अपराध हैं, इनमें से तीन में आम रास्ता रोकने का आरोप है, इसमें तीन महीने की सज़ा और 500 रु. का जुर्माना हो सकता है | उन पर बलवा की धाराओं में भी एक अपराध दर्ज है | अरुण कुमार श्रीवास्तव ने शपथ पत्र में खुद पर अरेरा हिल्स में धारा 188 के तहत आपराधिक केस दर्ज होना बताया है | जानबूझकर आम रास्ता रोकने का मामला है, यह केस कोर्ट में विचाराधीन है | इस मामले में उन पर 3 महीने की जेल और 500 रु. तक जुर्माना हो सकता है | मौलिक अधिकारी पार्टी के बाबूलाल सेन को गाली गलौच करने के मामले में एक हज़ार रु. जुर्माना भरना पड़ा था | वहीं निर्दलीय राम प्रसाद पटेल पर धोखाधड़ी के दो मामले बेगमगंज के सुल्तानगंज थाना और छतरपुर के महाराजपुर पुलिस थाना छतरपुर में दर्ज हैं | बेगमगंज मामले में जेल में रहना पड़ा, जबकि छतरपुर मामले में तत्काल जमानत मिल गई थी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com