ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरजीपीवी में भ्रष्टाचार के आरोपी ऋषिकेश वर्मा की रिमांड खत्म अब खाएंगे जेल की हवा |

भोपाल : 26/04/2024 :  राजीव गांधी प्रौद्दोगिकी विश्वविद्दालय (आरजीपीवी) में 19 करोड़ रु. से अधिक का घोटाला मामले में आरोपी पाए गए तत्कालीन वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा ने सोमवार 22 अप्रैल की सुबह विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की कोर्ट में सरेंडर किया था | एसआईटी ने पूछताछ के लिए उन्हें 25 अप्रैल तक के लिए पुलिस रिमांड पर लिया था | बुधवार को उन्हें एसआईटी विवि लेकर गई और घोटाले से जुड़े ज़रूरी दस्तावेज़ जब्त किए गए | वर्मा से घोटाले के संबंध में पूछताछ की जा रही है | उन्होने कबूल कर लिया है कि पत्नी सीमा वर्मा के खाते में 24 लाख और उनके खाते में 3.50 लाख रु. ट्रांसफर हुए थे | हालांकि उन्होने ये नहीं बताया है कि इस घोटाले में उन्हें नकद राशि कितनी दी गई थी | ऋषिकेश वर्मा को गुरुवार को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया | कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com