ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार |                मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार |                मुरैना : कोतवाल डेम में नहाने गए 11वीं के दो छात्रों की डूबने से मौत |                रतलाम : 3 दिन से युवती का पीछा कर रहा आरक्षक घर पहुंचा, भाई ने देखा तो भाग निकला आरक्षक निलंबित |                भिंड : भंडारे में बची बासी आलू सब्जी खाने से महिला की मौत, 82 लोग बीमार |                ग्वालियर : कार ने मारी सिपाही को टक्कर बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा |                बैतूल : चार आरोपियों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, 6 घायल एक गंभीर |                गुजरात : टैंक की सफाई करने उतरे भिंड शिवपुरी के दो युवकों की मौत |                  
ज़ोनल अधिकारी को बनाया समन्वय अधिकारी, अब राजस्व वसूली के साथ सभी विभागों के काम जेडओ को सौंपे |

भोपाल : 29/04/2024 : नगर-निगम के ज़ोनल अधिकारी ‘जेडओ’ की ज़िम्मेदारी अब और अधिक बढ़ गई है, जेडओ को अब समन्वय अधिकारी बना दिया गया है | राजस्व वसूली के काम देखने वाले जेडओ अब सभी विभागों के काम देखेंगे | यांत्रिकी, जलकार्य, उद्दानिकी, सफाई व्यवस्था और बिजली सहित तमाम जनता से जुड़े कामों में भी जेडओ की भूमिका रहेगी | लोग संबंधित कामों के लिए जेडओ से संपर्क कर सकेंगे | निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं | इसको लेकर असंतोष भी है, कारण यह कि विभागों में एई और सब इंजीनियर हैं, जबकि कई जोन में तृतीय श्रेणी और क्लर्क स्तर के कर्मचारी ज़ोनल अधिकारी हैं | संपत्तिकर के चलते लोगों को सबसे अधिक ज़रूरत जेडओ की पड़ती है, लोग अपने क्षेत्र में कुछ भी परेशानी हो तो जेडओ से संपर्क करते हैं | अब जेडओ तमाम विभागों के मैदानी अधिकारियों से विभिन्न कामों के लिए समन्वय बनाएंगे | जो भी शिकायत आती है उसका पता संबंधित विभाग के अधिकारियों को चलेगा इस तरह अमले की ज़िम्मेदारी और अधिक बढ़ जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com