ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
प्रज्जवल के भविष्य पर लहराया संकट पार्टी से हो सकते हैं सस्पेंड |

बेंगलुरु : 30/04/2024 : कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद कांग्रेस के हमलावर होने और भाजपा के किनारा करने से जेडी-एस सियासी रूप से घिर गई है | पार्टी एमएलए और अन्य नेताओं ने इस मामले में बगावती तेवर अपना लिए हैं | पार्टी में बढ़ते असंतोष के चलते पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी फायर फाइटिंग मिशन में जुट गए हैं | कुमारस्वामी मंगलवार को जेडी-एस कोर कमेटी की बैठक लेंगे | इसमें वे भतीजे प्रज्ज्वल को पार्टी से सस्पेंड करने का ऐलान भी कर सकते हैं | कुमारस्वामी ने कहा कि मैंने गलत करने वाले का कभी बचाव नहीं किया, लेकिन इस विवाद में पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा का नाम लेना गलत है | इससे पहले जेडी-एस विधायक समृद्धि मंजूनाथ बोले विधायक रेवन्ना और उनके सांसद पुत्र प्रज्जवल पर यौन शोषण का केस दर्ज होने से पार्टी वर्करों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है | प्रज्ज्वल 26 अप्रैल को हासन सीट पर वोटिंग के बाद विदेश जा चुके हैं | कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि इस नेता ने सैंकड़ों महिलाओं का जीवन तहस-नहस कर दिया है, मोदी जी क्या आप भी चुप रहेंगे, कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा की शह पर सांसद प्रज्ज्वल विदेश भागे हैं |   

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com