ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
मप्र बोर्ड में 10वीं का 6 सालों में सबसे खराब रिजल्ट, 42% परीक्षार्थी हुए फेल, गणित और अंग्रेजी के रिजल्ट में अधिक गिरावट |

भोपाल : 30/04/2024 :( नुसरत सुल्तान ) मप्र बोर्ड में दसवीं कक्षा का रिजल्ट 6 साल का सबसे खराब रिजल्ट माना जा रहा है, इस बार 10वीं में 8.21 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे | पिछले साल की तुलना में हिंदी और संस्कृत को छोड़कर सभी विषयों जिनमें, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे विषय शामिल हैं | सभी के रिजल्ट में गिरावट आई है | औसतन 30% छात्र हर विषय में फेल हुए हैं | अधिकतर छात्र छात्राओं का रिजल्ट गणित और अंग्रेजी के पेपर में बिगड़ा है क्योंकि गणित में 30 नंबर के ऑब्जेक्टिव पूछे गए थे | इनमें 17 नंबर के ऑब्जेक्टिव कठिन थे, इन्हें समझने में परीक्षार्थियों को परेशानी हुई और इसी में वह गलती कर बैठे | अधिकतर विद्दार्थियों ने हल करने के लिए प्रश्नों का चयन गलत किया | अगर ऑब्जेक्टिव सरल होते तो संभव था कि रिजल्ट का प्रतिशत बढ़ जाता | वहीं अंग्रेजी में छात्रों ने एनसीईआरटी की किताबों में पढ़ाई की, पहले स्टेट की किताबें थीं | एनसीईआरटी का स्तर अपेक्षाकृत कठिन है | इस बार पेपर में अनसीन पैसेज़ में हार्ड ऑर्डर थिंकिंग स्किल्स पूछे गए थे | अधिकांश परीक्षार्थी इसे ठीक से समझ नहीं सके पार्ट – डी  जिसमें लिट्रेचर था, उसे बड़ी संख्या में छात्रों ने लिखा ही नहीं | इस कारण इस बार 42% परीक्षार्थी फेल हो गए | इसका एक कारण यह भी रहा कि छात्रों ने बेस्ट ऑफ फाइव की वजह से इन विषयों से दूरी बनाए रखी इससे भी रिजल्ट पर असर पड़ा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com