ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार |                मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार |                मुरैना : कोतवाल डेम में नहाने गए 11वीं के दो छात्रों की डूबने से मौत |                रतलाम : 3 दिन से युवती का पीछा कर रहा आरक्षक घर पहुंचा, भाई ने देखा तो भाग निकला आरक्षक निलंबित |                भिंड : भंडारे में बची बासी आलू सब्जी खाने से महिला की मौत, 82 लोग बीमार |                ग्वालियर : कार ने मारी सिपाही को टक्कर बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा |                बैतूल : चार आरोपियों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, 6 घायल एक गंभीर |                गुजरात : टैंक की सफाई करने उतरे भिंड शिवपुरी के दो युवकों की मौत |                  
होशंगाबाद रोड पर 9 सालों से बिना अनुमति चल रहे 5 मैरिज गार्डन सील भरना होगा 5 लाख रु. जुर्माना |

भोपाल : 01/05/2024 : शहर में करीब 100 मैरिज गार्डन विधिवत अनुमति लेकर संचालित किए जा रहे हैं, जबकि इतने ही मैरिज गार्डन बिना अनुमति चल रहे हैं | बिना अनुमति चलाए जाने वालों के खिलाफ नगर-निगम की ओर से अभियान शुरू किया गया है | इसके तहत इनको नोटिस जारी किए जा चुके हैं | अब इनको सील करने की कार्रवाही की जा रही है | होशंगाबाद रोड स्थित नंदन पैलेस मैरिज गार्डन द मार्क होटल एंड क्लब और शगुन मैरिज गार्डन सहित शहर के पांच मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल और होटलों को नगर-निगम के अमले ने सील कर दिया है | नंदन पैलेस और द-मार्क ने 2015 से अनुमति नहीं ली थी | जबकि शगुन मैरिज गार्डन तो बिना अनुमति ही संचालित किया जा रहा है | वहीं नगर-निगम का साढ़े तीन लाख रु. संपत्तिकर भी जमा नहीं किया है | इनके अलावा एम्स के पास स्थित सुंदर वैली मैरिज हॉल भाजपा से जुड़े सुंदर सिंह परमार का है, इनकी बहू अर्चना परमार वार्ड 55 की पार्षद हैं | यह मैरिज गार्डन भी बिना अनुमति लिए और संपत्ति कर का खाता खुलवाए बिना ही चल रहा है इसको भी सील करने की कार्रवाही की गई है | अयोध्या बायपास स्थित तारादीप मैरिज गार्डन को भी सील किया गया है | इसका संचालन भी बिना अनुमति किया जा रहा था | अब तक बिना अनुमति संचालित 21 मैरिज गार्डन को सील किया जा चुका है, अब इनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा | ऐसे में 2015 से अनुमति नहीं लेने वालों पर करीब 5 लाख रु. तक की वसूली की जा सकती है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com