ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
पाउडर कोटिंग फैक्ट्री में लगी आग कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई 3 घायल, बड़ा हादसा टला |

भोपाल : 01/05/2024 : गोविंदपुरा एक औद्दोगिक क्षेत्र है जहां कई तरह की फैक्ट्री हैं यहीं की एक फैक्ट्री न्यू भारत पाउडर कोटिंग फैक्ट्री में दोपहर करीब 2 बजे काम चल रहा था | तभी पेंट बनाने वाले ओवन में जोरदार ब्लास्ट हुआ, इससे आसपास रखे गए सामान में आग भड़क गई | ऐसे में यहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आसपास रखे तीन फ़ायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर आग बुझाने की कवायद की जिससे आग फैलने से बच गई | जब तक फायर ब्रिगेड यहां पहुंची तब तक आग पर काबू पा लिया गया था | ओवन ब्लास्ट के कारण यहां मौजूद कर्मचारी मधुबाई, परमानंद और एक अन्य व्यक्ति को हाथ और पैर में चोट लगी है | घायल कर्मचारियों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बताया गया है कि हाथ और पैर में सामान्य चोट है इलाज के बाद छुट्टी कर दी जाएगी | इंडस्ट्री के संचालक दीपक अग्रवाल ने बताया कि ब्लास्ट के बाद आग लगी थी, लेकिन तीन सिलेंडरों का एक साथ उपयोग किया तो आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया | हम अपने कर्मचारियों के लिए हर साल फ़ायर सेफ़्टी की ट्रेनिंग कराते हैं, इसी का फायदा मिला कि ब्लास्ट के बाद बिना डरे आग को बुझाने में जुटे कर्मचारियों ने सफलता पाई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com