ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे का मप्र सेक्शन बना जानलेवा मार्ग वहीं पत्थरबाजी बड़ा खतरा

रतलाम : 01/05/2024 :  दिल्ली-मुंबई एक्स प्रेस - वे का मध्यप्रदेश सेक्शन असुरक्षित है, दरअसल एक्स प्रेस - वे पर मोटरसाइकिल प्रतिबंधित है | जानवरों का आना जाना रोकने के लिए सड़क पर साइड में रेलिंग भी लगाई गई है, ताकि तेज़ रफ्तार वाहनों का बैलेंस न बिगड़े और कोई दुर्घटना न हो सके | लेकिन लोगों ने रेलिंग को जगह जगह से तोड़कर रास्ता बना लिया है | रतलाम में थांदला के बीच हर एक से डेढ़ किमी की दूरी पर रेलिंग तोड़ दी गई है | माही नदी के पास अधिक परेशानी है, हालात ये हैं कि जहां बसाहट है वहीं से रास्ता बना लिया गया है | इन रस्तों से मोटरसाइकिल भी 8 लेन पर प्रवेश कर रही है | वहीं पत्थरबाजी भी बड़ा खतरा है, लोगों को चोट लग रही है नुकसान हो रहा है | पत्थरबाजी करने वाले अधिकतर शराबी व युवा ही हैं | इधर, मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिसौदिया ने चालकों को सुरक्षा देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र लिखा है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com