ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
दंडी सेवा आश्रम में 3 बच्चों से कुकर्म होने के बाद भी संचालक ने पुलिस को नहीं दी सूचना सिर्फ सेवादार को किया निलंबित |

उज्जैन : 02/05/2024 : उज्जैन के बड़नगर मार्ग स्थित दंडी सेवा आश्रम में 100 अलग-अलग शहरों के 100 बच्चे रहते हैं इनमें से जिन 3 बच्चों से कुकर्म हुआ है, उन्होने नवरात्रि के दौरान 20 दिन पहले ही संचालक को बता दिया था कि आचार्य राहुल शर्मा गंदा काम करते हैं | बच्चों ने बताया कि जब आप दूसरे बच्चों के साथ दुर्गा सप्तशती यज्ञ के लिए बाहर गए थे, और आश्रम की पूरी जवाबदारी आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर को सौंपी थी तब दोनों कभी खाना लेकर आने के बहाने फिर थाली ले जाने का कहकर अलग-अलग समय पर कमरा नंबर 12 में बुलाते और गंदा काम करते थे | आश्रम संचालक ने तब कार्रवाही का दिखावा करते हुए तत्काल सेवादार को निलंबित कर दिया था, लेकिन आश्रम की बदनामी के डर से पुलिस को संचालक ने सूचना नहीं दी | जब इस संबंध में संचालक गजानन सरस्वती महाराज से बात की गई तो उन्होने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही हो | आश्रम में 3 बच्चों से यौन शोषण के खुलासे के बाद पुलिस ने दो आचार्य के खिलाफ अलग-अलग 3 प्रकरण दर्ज किए हैं,  अप्राकृतिक कृत्य की धारा के साथ पॉक्सो एक्ट में भी कार्रवाही की गई है | आचार्य राहुल शर्मा हिरासत में हैं, जबकि सेवादार अजय ठाकुर फरार है | पुलिस टीम उसकी तलाश में आष्टा भेजी गई है | आश्रम में अन्य बच्चों की भी जांच की जा रही है | राहुल को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा | पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com