ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
नए सिरे से टैक्स तय करने के लिए नगर-निगम का राजस्व अमला 80 हज़ार से अधिक संपत्तियों की करेगा नपती |

भोपाल : 02/05/2024 :( नुसरत सुल्तान )  शहर हॉस्पिटल, होटल और रेस्तरां वालों ने अनुमति से ज़्यादा निर्माण किया हुआ है, इसके बाद भी इन पर संपत्तिकर उसी हिसाब से लगाया है जितना निर्माण कागजों में दिखाया गया है | कई मामलों में संपत्तिकर के निर्धारण के बाद लोगों ने अतिरिक्त निर्माण भी करा लिए हैं | लेकिन पुरानी स्थिति के हिसाब से ही संपत्तिकर जमा हो रहा है | ऐसे में निगम को जितना संपत्तिकर मिलना चाहिए उतना नहीं मिल रहा है | प्रॉपर्टी टैक्स के करीब साढ़े चार लाख खाते खुले हैं, निगम का अमला सालभर संपत्तिकर की वसूली के लिए मशक्कत करता है | कई बार लोक अदालत का आयोजन किया जाता है | अभियान चलाए जाते हैं, रहवासी क्षेत्र में वसूली शिविर लगाए जाते हैं, उसके बाद भी करीब दो लाख लोग ही संपत्तिकर भरते हैं | अब नगर-निगम का राजस्व अमला नए सिरे से टैक्स तय करने के लिए शहर के अस्पताल, होटल और रेस्टोरेंट जैसी करीब 80 हज़ार से अधिक प्रॉपर्टी की नपती करने की शुरुआत करने जा रहा है | इस कार्रवाही का उद्देश्य रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद संपत्ति का भौतिक सत्यापन करना है | अगर कोई अंतर पाया जाता है तो नई नपती के हिसाब से संपत्तिकर लगाया जाएगा | हॉस्पिटल और होटल – रेस्टोरेंट के लिए दो अलग-अलग फार्मेट बनाकर ज़ोनल अधिकारी को दिए गए है | अमले को एक कॉलम में प्रॉपर्टी की पोर्टल पर दर्ज जानकारी भरनी होगी, और दूसरे कॉलम में मौके पर मिली स्थिति की जानकारी दर्ज करनी होगी | इसका मिलान करके ही नए सिरे से संपत्तिकर का निर्धारण किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com