ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
बेटी को मारने की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज |

भोपाल : 02/05/2024 :  31 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, उसने बताया कि वह अपने पति से अलग रहती है उसकी एक सात साल की बेटी भी है जो महिला के साथ गोविंदपुरा में रहती है | एक साल पहले तक वह सूखी सेवनिया स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करती थी उसके साथ ही कंपनी में सरथ कुन्नूर नाम का व्यक्ति भी कंप्यूटर ऑपरेटर था | दोनों में पहचान हुई, अगस्त 2020 में एक शादी समारोह से लौटते समय सरथ कुन्नूर बहाने से महिला को ईको सिटी कॉलोनी स्थित अपने घर ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर जबरदस्ती संबंध बनाए | होश में आने पर जब महिला ने विरोध किया तो सरथ कुन्नूर ने शादी करने का झांसा दिया | इसके बाद आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा शादी की बात को वह टालता रहा | तंग आकर एक साल पहले महिला ने कंपनी से नौकरी छोड़ दी, वह महिला पर मिलने आने का दबाव बनाने लगा | मना करने पर उसने महिला की मासूम बेटी को जान से खत्म करने की धमकी दी, कहा यदि वह उससे मिलने नहीं आई तो उसकी बेटी को मार देगा | साथ ही अश्लील वीडियो फोटो वायरल कर देगा | महिला की शिकायत पर छोला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com