ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन फॉरेन करंसी में ट्रेडिंग कराने का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी करने वाले तीन जालसाज इंदौर से गिरफ्तार |

भोपाल : 25/6/2024 : त्रिलंगा कॉलोनी में रहने वाले दुर्गेश कुमार गंगवार ने दो महीने पहले अपने साथ हुई ठगी की शिकायत करते हुए साइबर क्राइम पुलिस को बताया था कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था | कॉल करने वाले ने ऑक्टा ट्रेडिंग वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से डीमेट अकाउंट खोलकर ऑनलाइन फॉरेन करंसी में इंवेस्टमेंट कराने के नाम पर उनसे 4.46 लाख रु. की ठगी की थी |  साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी | जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस ने निपानिया इंदौर निवासी 19 वर्षीय आयुष ठाकुर, 21 वर्षीय नितिन ठाकुर और पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार किया है | आयुष मूलत: ग्राम जावर सीहोर, नितिन ग्राम जालोरिया देवास और पृथ्वी सिंह घटियागयासर देवास का रहने वाला है | आयुष और नितिन ग्राहकों को कॉल कर संपर्क करते थे, उनके फर्जी वेबसाइट पर डीमेट अकाउंट खुलवाने और इंवेस्टमेंट के नाम पर रुपए खाते में डलवाने का काम करते थे | जिसमें खरीदने एवं बेचने का फर्जी मुनाफा ऑक्टा ट्रेडिंग वेबसाइट पर ही ग्राहक के वॉलेट में दिखाया जाता है  पृथ्वी सिंह फर्जी वेबसाइट बनाना और उसका मेंटेनेंस का काम देखता था, नितिन और पृथ्वी ग्रेजुएट हैं | आरोपियों द्वारा पिछले एक साल के भीतर 100 से अधिक लोगों के साथ ठगी की जा चुकी है | संगठित गिरोह के इन तीनों आरोपियों को साइबर क्राइम पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com