ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
आईएसबीटी : नगर- निगम के जीएडी सेक्शन में बारिश का पानी घुसने से व्यवस्थाएं चरमराई |

भोपाल : 26/6/2024 : आईएसबीटी स्थित नगर-निगम कार्यालय की जीएडी शाखा में उस समय अफरा तफरी मच गई जब मंगलवार दोपहर तेज़ बारिश हुई जीएडी कार्यालय में बारिश का पानी घुसने से व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हो गई | कार्यालय की छत और खिड़कियों से बारिश का पानी गिरने लगा | कर्मचारियों को समझ नहीं आ रहा था कि कंप्यूटर, प्रिन्टर, राउटर और लैंड लाइन फोन को भीगने से बचाएं या फिर ज़रूरी दस्तावेज़ों को | कर्मचारी सामान को इधर से उधर करने की जुगत में लगे रहे वहीं कई कर्मचारियों ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाया और यह वीडियो तेज़ी से वायरल भी हो रहा है | पानी इतनी तेज़ रफ्तार से अंदर आ रहा था कि कोशिश के बाद भी कुछ दस्तावेज़ तो भीग ही गए | इस दौरान जीएडी शाखा में देखते ही देखते पानी ही पानी हो गया | कर्मचारियों ने एसी और कंप्यूटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिजली सप्लाई बंद की | ऐसे में नगर निगम की बिल्डिंग में किए गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com