ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
शिवराज सिंह चौहान के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद बुदनी सीट पर कांग्रेस और भाजपा में प्रत्याशियों पर मंथन शुरू |

भोपाल : 26/6/2024 : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई बुदनी सीट पर भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन शुरू हो गया है | भाजपा में विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम सबसे आगे है | दरअसल भार्गव शिवराज के सबसे पुराने भरोसेमंद साथी हैं | भार्गव के अलावा वर्ष 2005 में शिवराज के सीएम बनने पर उनके लिए अपनी विधायकी छोड़ने वाले राजेंद्र सिंह राजपूत के नाम पर भी पार्टी में विचार चल रहा है | राजपूत हाउसिंग और लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के चेयरमैन रहे हैं, और उनके भाई विजयपाल सोहागपुर से विधायक हैं | संघ और एबीवीपी से भाजपा में आए अंगद सिंह सेंगर ने सलकनपुर मंदिर में बायोडाटा चस्पा कर अपनी दावेदारी जता दी है | शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान भी टिकट की दौड़ में सक्रिय हैं | कांग्रेस में सबसे आगे महेश राजपूत को दावेदारी हासिल हुई है, जो 2008 में शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं | विदिशा लोकसभा सीट से दावेदार रहे कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट, सपा से कांग्रेस में आए किसान नेता अर्जुन आर्या के नामों पर भी विचार चल रहा है दोनों ही कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com