ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
देश की क्लीनेस्ट सिटी कहलाने वाले इंदौर के लालबाग में आयोजन के बाद गंदगी फैलाने पर सांसद की संस्था पर निगम ने लगाया 21 हज़ार जुर्माना |

इंदौर : 26/6/2024 : इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है लेकिन यहां के लालबाग परिसर में इतनी अधिक गंदगी पाई गई कि दूसरे शहर से आई एक महिला ने इंदौर की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए | दरअसल हरियाणा में रहने वाली एक महिला अंजु मंगलवार को इंदौर के लालबाग पहुंची तो उन्हें वहां जगह जगह कचरे का ढेर और गंदगी देखने को मिली | अंजु ने बताया कि मैं बेटे को आईआईएम में एडमिशन दिलाने के लिए इंदौर आई थी, लेकिन यहां की गंदगी और कचरे का ढेर देखकर यह नहीं कह सकते कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है | महिला का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया और शहर के साथ ही देशभर में इस पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं | दरअसल, सांसद शंकर लालवानी की संस्था द्वारा ऐतिहासिक लालबाग परिसर में 12 से 18 जून तक मालवा उत्सव का आयोजन किया था | आयोजन के बाद से पूरे लालबाग परिसर में गंदगी और कचरा फेला हुआ था | महिला के वीडियो वायरल होने के बाद नगर-निगम हरकत में आया और सांसद की संस्था पर 21 हज़ार रु. का जुर्माना लगाया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com