ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
नीट यूजी पेपर लीक और गड़बड़ी मामले में प्रिंसिपल, ऑब्जर्वर और कूरियर संचालक शक के दायरे में |

रांची/पटना : 26/6/2024 :  नीट-यूजी पेपर लीक और गड़बड़ी मामले में हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्राचार्य डॉ. एहसानउल हक के खुलासे से प्रश्नपत्र का ट्रांसपोर्टेशन सवालों के घेरे में है | दरअसल, नीट-यूजी के पेपर के बक्से दिल्ली से रांची हवाई जहाज से पहुंचे, फिर इन्हें रांची से हजारीबाग ब्लू डार्ट कूरियर ऑफिस नूतन नगर तक सामान्य ट्रक में लाया गया | बक्से सीधे हजारीबाग स्थित एसबीआई की ब्रांच में पहुँचने थे, लेकिन ट्रक वाले ने इन्हें कूरियर कंपनी के ऑफिस के बाहर छोड़ दिया | यहीं बक्से खुलने और पेपर लीक होने का शक है | क्योंकि जिस दफ्तर से पेपर लीक होने का शक है वहां ताला लगा हुआ है, और वहां का संचालक पवन और कर्मी फरार हैं | इनकी भूमिका संदेह के घेरे में है | बिहार पुलिस की जांच रिपोर्ट के अनुसार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल ऑब्जर्वर केंद्राधीक्षक आदि पर भी संदेह जताया जा रहा है | जांच रिपोर्ट कहती है कि प्रश्नपत्र के ट्रांसपोर्टेशन, रख रखाव और रिसीविंग में लापरवाही बरती गई है | प्रश्नपत्र का ट्रंक और लिफाफा ओएसिस स्कूल में खुला, लेकिन किसी ने यह नहीं देखा कि लिफाफे का निचला हिस्सा बारीक रूप से क्षतिग्रस्त है | जबकि प्रश्नपत्र निकालने के बाद मेमोरेंडम बनता है | उस पर जिन लोगों के सामने प्रश्नपत्र निकाला गया उनके हस्ताक्षर होते हैं | स्कूल के स्तर पर गड़बड़ी से इंकार नहीं किया जा सकता | 8 जुलाई को पेपर लीक मामले में सुनवाई होनी है, ईओयू यहां अपने साक्ष्य पेश कर सकता है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com