ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
नीट पेपर लीक के मामले में कई मामलों में आरोपी पाए गए यूपी के विधायक भी शक के दायरे में |

लखनऊ : 27/6/2024 : नीट पेपर लीक के मामले में एक और नाम उभरकर सामने आ रहा है जो कि यूपी के विधायक बेदीराम सिंह का है |  जिनके ऊपर रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं के कई पेपर लीक कराने का आरोप है | बेदीराम सिंह पहले रेलवे में टीटीई थे | 2006 में लखनऊ की रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा का पेपर लीक मामले में भी उनका हाथ था | रेलवे अफसरों से मिलीभगत उजागर होने के बाद उन्हें रेलवे ने बर्खास्त कर दिया था | 2009 में जयपुर रेलवे प्रमोशन पेपर लीक में भी उनका नाम उछला | उनके ऊपर लखनऊ, हरियाणा, पंजाब के अंबाला में भी रेलवे भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने का आरोप है | बेदीराम का नाम कई पेपर लीक मामलों में उजागर हो चुका है छत्तीसगढ़ पीएमटी पर्चा लीक में भी उनका और उनके चचेरे भाई दीना सिंह का नाम सामने आया था | दिल्ली विवि के एमईटी 2011 के पेपर लीक कराने में भी बेदीराम और दीना का नाम आया था | और अब नीट यूजी के पेपर लीक मामले में भी उन पर शंका जताई जा रही है | पेपर लीक गैंग के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता ने एक वीडियो में बेदीराम को अपना गुरु बताया है | उसने दावा किया है कि पेपर लीक के असली सरगना बेदीराम हैं | एक वीडियो में बेदीराम नौकरी के बदले रिश्वत लेने की बात कर रहे हैं | वीडियो वायरल होते ही बेदीराम पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं | वहीं बेदीराम का कहना है कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com