ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार |                मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार |                मुरैना : कोतवाल डेम में नहाने गए 11वीं के दो छात्रों की डूबने से मौत |                रतलाम : 3 दिन से युवती का पीछा कर रहा आरक्षक घर पहुंचा, भाई ने देखा तो भाग निकला आरक्षक निलंबित |                भिंड : भंडारे में बची बासी आलू सब्जी खाने से महिला की मौत, 82 लोग बीमार |                ग्वालियर : कार ने मारी सिपाही को टक्कर बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा |                बैतूल : चार आरोपियों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, 6 घायल एक गंभीर |                गुजरात : टैंक की सफाई करने उतरे भिंड शिवपुरी के दो युवकों की मौत |                  
कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत के लिए मंत्रिमंडल का पहला विस्तार जल्द होने की संभावना |

भोपाल : 28/6/2024 : विधायक रामनिवास रावत व कमलेश शाह लोस चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए रावत के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है | प्रदेश भाजपा ने दिल्ली से इस पर सहमति मांगी है | रावत के लिए पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने का एक बड़ा कारण है, रावत का विधायकी पद से इस्तीफा मंत्री पद की शपथ के बाद कराया जाएगा | पार्टी ने अमरवाड़ा से उपचुनाव लड़ रहे कमलेश शाह को लेकर भी बात की है | शाह का इस्तीफा मंजूर हो चुका है, उनकी सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव है | रावत व बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला स्प्रे का इस्तीफा अभी विधानसभा को नहीं मिला है | रावत व शाह को अगर मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है तब भी कैबिनेट में एक से दो पद खाली रहेंगे | अभी सीएम व दो डिप्टी सीएम को मिलाकर 30 मंत्री हैं | पर्फार्मेंस के आधार पर कुछ चेहरे बाहर हो सकते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com