ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
आदिवासी बस्ती में स्कूल भवन निर्माण के नाम पर दबंगों ने किया लाखों का गबन और सज़ा भुगतनी पड़ी महिला सरपंचों को |

राजगढ़/ शिवपुरी : 28/6/2024 : आदिवासी महिलाओं को सरपंच का पद दिलवाने वाले कुछ दबंग लोग उनके द्वारा खुद की जेबें भर रहे हैं, और उन भोली भाली महिलाओं को सज़ा भुगतनी पड़ रही है | ये दबंग लोग सरपंच की सील, सिक्का से लेकर दस्तखत तक खुद करते हैं और सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर अपना उल्लू सीधा करते हैं | और जब इस संबंध में पड़ताल की जाती है तो महिला सरपंच को इसका भुगतान करने के लिए मेहनत मजदूरी करना पड़ती है | इन महिला सरपंचों पर कार्यवाही की जाती है | इन्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जेल तक की नौबत आ जाती है | इस तरह कई महिलाओं को सरपंच बनाकर लूटने वाले दबंगों ने पंचायत ठेके पर लेकर अलग-अलग कामों में फर्जी भुगतान निकाला अब सरपंच महिला पर लाखों की वसूली निकली है | वह जिला पंचायत और कलेक्ट्रेट में शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रही हैं | साल 2010 के पंचायत चुनाव में ईसागढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत बमनावर की सीट आदिवासी महिला के लिए आरक्षित हुई, दबंग ने मुलिया बाई को चुनाव लड़वाकर सरपंच बनवा दिया | बाद में अपने रसूख का उपयोग कर गाँव की आदिवासी बस्ती में स्कूल भवन निर्माण के लिए 2.40 लाख रु. स्वीकृत करवाए | लेकिन निर्माण सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहा और रु. भी हड़प लिए | करीब 5 साल बाद जब गाँव में शिविर लगा प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भवन ही नहीं मिला पता चला कि पेड़ की छाँव में क्लास लगाते हैं | प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही शुरू हुई, और सरपंच मुलिया बाई आदिवासी के खिलाफ केस दर्ज हो गया | उसके बाद परिजन जब दबंग के पास पहुंचे, इसके बाद दबंग ने निकाली गई राशि वापस की, तब कहीं जाकर मुलिया बाई बचीं | इसी तरह राजगढ़ के शामगीघाटा पंचायत एससी के लिए रिजर्व थी, यहाँ तत्कालीन 3 सचिवों ने दबाव बनाकर कई बार पूर्व सरपंच सौरमबाई का अंगूठा लगवाया और रु. निकाल लिए | सड़क की दिहाड़ी भी मजदूरों को नहीं दी गई | सौरमबाई के पति के साथ दबंगों ने मारपीट भी की, वे डर कर भोपाल के पास परवलिया सड़क में एक किसान के घर बंधुआ मजदूरी करने लगे | अब गाँव की कच्ची झोपड़ी में रह रहे हैं | सौरमबाई का कार्यकाल पूरा होने के बाद वसूली का नोटिस आया तब गबन का खुलासा हुआ तो उन पर 98,938 रु. की वसूली की कार्यवाही हुई, उन्हें 2020 में सिविल जेल की कार्यवाही का नोटिस भी मिला |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com