ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
रेत माफिया पर शिकंजा कसने मे नाकाम मोहन सरकार

भोपाल : 29/6/2024 : मप्र में रेत माफिया अपनी मनमानी कर रहे हैं वह नदियों से रेत निकालकर करोड़ों रु. की कमाई कर रहे हैं | वह उन खदानों से भी रेत निकाल रहे हैं जहां अभी खनन की अनुमति भी नहीं मिली है | इसके बाद भी बिना अनुमति वाली करीब 537 खदानों और खनन के लिए प्रतिबंधित इलाकों से रेत निकाली जा रही है | कई ऐसे इलाक़े हैं जहां बिना अनुमति ही रेत माफिया रेत निकाल रहे हैं | नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन विदिशा, देवास और शहडोल जैसे जिलों की 50 से अधिक ऐसी खदानें हैं, जहां ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं | हर ट्रैक्टर से 3 हज़ार रु. रॉयल्टी के नाम पर लिए जाते हैं | कहीं कहीं तो नदी की धारा के अंदर से नावों के ज़रिए रेत निकालकर किनारे लाई जाती है | फिर ट्रैक्टर में भरकर इसे सप्लाई किया जाता है | कमाई करने के लिए रेत माफिया ने चेक नाके और अपनी जांच टीम तक लगा रखी है | इन खदानों से रोजाना 150 से लेकर 500 ट्रॉली तक रेत निकल रही है | यहाँ से लगभग रोजाना 32 करोड़ रु. से अधिक की अवैध रेत निकल रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com