ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
अधिकृत आर्किटेक्ट का ऑथराइजेशन न होने से बंद हुए कंसोल बिल्डिंग परमिशन में बन रहे बाधा |

भोपाल : 29/6/2024 : नगर-निगम के सभी अधिकृत आर्किटेक्ट के कंसोल शुक्रवार शाम से बंद कर दिए गए हैं | अब आर्किटेक्ट बिल्डिंग परमिशन जारी नहीं कर पा रहे हैं | और कंसोल कब तक चालू होंगे ये बात भी अफसर नहीं बता रहे हैं | कंसोल बंद होने से आम लोग बिल्डिंग परमिशन के लिए परेशान हो रहे हैं | दरअसल, टीएंडसीपी की ओर से अधिकृत आर्किटेक्ट का ऑथराइजेशन कराने के लिए पिछले महीने पत्र जारी हुआ था, लेकिन ऑथराइजेशन नहीं कराए तो कंसोल बंद किया गया है | हालांकि, ऑथराइजेशन की यह प्रक्रिया आठ साल पहले ही पूरी हो जानी चाहिए थी, जब इस व्यवस्था की शुरुआत की गई थी | अब सभी आर्किटेक्ट से ऑथराइजेशन के लिए प्रोफ़ार्मा में आवेदन लिए जाएंगे जो बिल्डिंग परमिशन शाखा के माध्यम से टीएंडसीपी को भेजे जाएंगे | शनिवार रविवार को छुट्टी पड़ने के कारण अब सोमवार से आवेदन भरने का काम शुरू किया जाएगा | टीएंडसीपी से ऑथराइजेशन में कितना समय लगेगा यह तय नहीं है | ऐसे में जिम्मेदार यह नहीं बता पा रहे हैं कि बिल्डिंग परमिशन कब तक शुरू होगी | ऐसे में उन लोगों को परेशानी होगी जिन्हें बिल्डिंग परमिशन लेनी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com