ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार |                मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार |                मुरैना : कोतवाल डेम में नहाने गए 11वीं के दो छात्रों की डूबने से मौत |                रतलाम : 3 दिन से युवती का पीछा कर रहा आरक्षक घर पहुंचा, भाई ने देखा तो भाग निकला आरक्षक निलंबित |                भिंड : भंडारे में बची बासी आलू सब्जी खाने से महिला की मौत, 82 लोग बीमार |                ग्वालियर : कार ने मारी सिपाही को टक्कर बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा |                बैतूल : चार आरोपियों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, 6 घायल एक गंभीर |                गुजरात : टैंक की सफाई करने उतरे भिंड शिवपुरी के दो युवकों की मौत |                  
फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर एक ही प्लॉंट को दो लोगों को बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार |

भोपाल : 29/6/2024 : एक ही प्लॉंट की रजिस्ट्री दो अलग अलग लोगों को कर हेराफेरी का मामला सामने आया है | हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले पप्पू खान ने निशातपुरा की दानिश कॉलोनी में साढ़े चार लाख रु. में तीन साल पहले प्लॉंट खरीदा था | इस प्लॉंट पर पप्पू खान ने मकान भी बना लिया अब वो परिवार सहित मकान में शिफ्ट होने की तैयारी में थे | इसी दौरान उनके पास महबूब खान पहुंचे उन्होने बताया कि ये प्लॉंट उन्होने 6 लाख में दो साल पहले खरीदा है | बेटी ज़ोहरा खानम के नाम पर इस प्लॉंट की रजिस्ट्री भी है | एक ही प्लॉंट की रजिस्ट्री दो लोगों के पास होने के मामले में जब अधिकारियों से शिकायत की गई तो पता चला कि प्लॉंट बेचने वाले ईदगाह स्थित सनराइज कॉलोनी में रहने वाले इरफान हुसैन ने फर्जी कागजात बनवाकर एक ही प्लॉंट को दो अलग-अलग लोगों को बेचा है | जांच के बाद पुलिस ने आरोपी इरफान हुसैन के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है | वहीं पुलिस दो बार रजिस्ट्री कराने के मामले में उप पंजीयन कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत की भी जांच कर रही है जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com