ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
एकांगी मार्ग वाली सड़कों पर दोनों तरफ से दौड़ रहे वाहन ट्रैफिक पुलिस न होने से बनती है जाम की स्थिति

भोपाल : 29/6/2024 : यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर की कई सड़कों को वन-वे मार्ग घोषित किया गया है इन सड़कों पर नो एंट्री के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं | लेकिन यहां ट्रैफिक पुलिस कभी कभार ही नज़र आती है और वाहन चालक अपनी मर्ज़ी के चलते गलत दिशा में घुस आते हैं | वाहन चालक न तो नियमों का पालन करते हैं और न ही अपनी जान की परवाह करते हैं | एकांगी मार्ग घोषित की गई सड़कों में शामिल सुल्तानिया रोड, रॉयल मार्केट से इमामी गेट, पीर गेट, रेत घाट की तरफ जाने वाला रोड, सैफिया कॉलेज नूर महल आदि हैं | इन मार्गों पर बोर्ड भी लगे हुए हैं जिन पर लिखा है कि एकांगी मार्ग पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के अभाव में यहां हमेशा ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है | जाम के कारण कई बार एंबुलेंस को भी निकलने का रास्ता नहीं मिलता है | हादसे की आशंका भी हमेशा बनी रहती है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com