ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
योग ट्रस्ट के अध्यक्ष से दोस्ती करने के बाद एक जालसाज ने निवेश में मुनाफा और जमीन दिलाने के नाम पर ठगे 44 लाख रु. |

भोपाल : 01/07/2024 :( नुजहत सुल्तान ) आश्रम में सेवक बनकर एक जालसाज योग ट्रस्ट के अध्यक्ष से निवेश में मुनाफा और जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रु. की धोखाधड़ी कर फरार हो गया | शालीमार पार्क दामखेड़ा में रहने वाले योगेंद्र मिश्रा प्राण योग ट्रस्ट के अध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत कर बताया कि उनकी साल 2012 में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रिंस गोयल नाम के व्यक्ति से जान पहचान हुई थी | योग और साधन में रुचि दिखाते हुए प्रिंस गोयल लगातार उनके संपर्क में रहा | प्रिंस ने योगेंद्र को बताया कि वह कई कंपनियों का मालिक है, उसने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फॉरेन ट्रेडिंग, इंपोर्ट एक्सपोर्ट, प्रॉपर्टी खरीदना बेचना, बिल्डिंग निर्माण, शेयर मार्केट आदि का काम करता है | उसने व्हाट्सएप पर कॉल कर योगेन्द्र को निवेश में अधिक मुनाफे का लालच दिया और कहा कि वह आश्रम से संबन्धित किताब, औषधि, योग आदि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ट्रस्ट के माध्यम से बढ़ाएगा | साथ ही फॉरेन ट्रेडिंग के माध्यम से अच्छ मुनाफा दिलाएगा | पिछले वर्ष अप्रैल में प्रिंस अपने साथियों विक्रम जीत, वीरपाल सिंह और सन्नी के साथ आश्रम पहुंचा और वहाँ प्रधान सेवक बनकर काम करने लगा | प्रिंस ने योगेंद्र का इतना अधिक विश्वास जीत लिया था कि वह बिल जमा करना, नगद भुगतान करना आदि काम करने लगा था | योगेन्द्र को भरोसे में लेकर प्रिंस ने 4 महीने के बीच 44 लाख रु. निवेश करने, जमीन का अनुबंध करने, फ्लिप कार्ड पर खाता खुलवाने और आश्रम के खर्चों का भुगतान करने के लिए नगद एवं ऑनलाइन रुपए लिए | जब योगेंद्र को निवेश में मुनाफा न मिलना, संबन्धित भूमि स्वामी को राशि नहीं मिलना और आश्रम के व्यय का भुगतान नहीं होने का पता चला तो उन्होने इस संबंध में प्रिंस से बात की तो उसने कहा कि उसने आर्थिक लाभ के लिए किसी व्यक्ति को राशि दी थी जिसमें उस व्यक्ति ने दो चेक दिए थे, दोनों चेक बाउंस हो गए हैं | योगेंद्र ने जब प्रिंस से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने टालामटोली कर संपर्क करना भी बंद कर दिया | इस पर योगेंद्र को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ योगेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर प्रिंस की तलाश शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com