ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार |                मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार |                मुरैना : कोतवाल डेम में नहाने गए 11वीं के दो छात्रों की डूबने से मौत |                रतलाम : 3 दिन से युवती का पीछा कर रहा आरक्षक घर पहुंचा, भाई ने देखा तो भाग निकला आरक्षक निलंबित |                भिंड : भंडारे में बची बासी आलू सब्जी खाने से महिला की मौत, 82 लोग बीमार |                ग्वालियर : कार ने मारी सिपाही को टक्कर बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा |                बैतूल : चार आरोपियों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, 6 घायल एक गंभीर |                गुजरात : टैंक की सफाई करने उतरे भिंड शिवपुरी के दो युवकों की मौत |                  
विधानसभा सत्र में विधायकों ने सरकार से पूछे 4 हज़ार सवाल, कार्यमंत्रणा समिति से विधायक रामनिवास रावत को हटाकर राजेंद्र भारती को लिया |

भोपाल : 01/07/2024 : विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो चुका है, 3 जुलाई को सरकार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेगी | वहीं विपक्ष प्रदेश की खराब वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र की मांग करेगा | सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष की कार्यमंत्रणा समिति में कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में शामिल वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत को हटाकर उनके स्थान पर दतिया विधायक राजेंद्र भारती को सदस्य मनोनीत कर दिया है | विपक्ष की तरफ से बैठक व्यवस्था भी इस बार बदली नजर आएगी | विपक्ष में फ्रंट की चौथी सीट पर जहां रामनिवास रावत बैठा करते थे, वहाँ अब जबलपुर पूर्व से विधायक लखन घनघोरिया बैठेंगे | नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बाद दूसरी सीट पर पूर्व सीएम कमलनाथ व तीसरी सीट पर अजय सिंह बैठेंगे | कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सत्तापक्ष को लेपर लीक, बढ़ते अपराध और राज्य की खराब माली हालत पर घेरने की रणनीति बनाई गई | कांग्रेस ने निर्धारित किया है कि नर्सिंग घोटाले पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी | साथ ही तय हुआ है कि सत्तापक्ष को ऐसा कोई मौका नहीं दिया जाएगा | जिससे सरकार का एजेंडा पूरा होने के बाद विरोध के नाम पर अनिश्चित काल के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी जाए | सिंघार ने सीएम और स्पीकर से इसकी मांग भी की है | विधायकों ने सरकार से 4 हज़ार से अधिक सवाल पूछे इनमें ध्यानाकर्षण की 163, स्थगन प्रस्ताव की 1, अशासकीय संकल्प की 27 तथा शून्यकाल की 43 सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को मिली हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com