ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
अब एम्स में 50 विभागों तक मरीजों को आसानी से पहुंचाने के लिए नेविगेशन सिस्टम होगा चालू |

भोपाल : 03/07/2024 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल में बाहर से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को डॉक्टर्स से मिलने से लेकर विभागों तक पहुँचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था | कई बार उन्हें पता ही नहीं चल पाता था, कि उन्हें जिस विभाग में जाना है वह कहां पर है | लोग इधर से उधर भटकते रहते हैं, एम्स में विभाग या डॉक्टर्स की जानकारी के लिए लोग सुरक्षा गार्ड पर निर्भर रहते हैं, कभी मरीज को गार्ड की बात समझने में परेशानी होती तो कभी उनकी भाषा ही समझ नहीं आती | लेकिन अब एम्स में इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक नए एप की शुरुआत की गई है | एम्स प्रशासन ने करीब 50 विभागों तक मरीजों की पहुँच को आसान बनाने के लिए ये कवायद की है | सितंबर से शुरू होने वाला नेविगेशन सिस्टम गूगल मैप की तरह ही काम करेगा | इस नेविगेशन का उपयोग कर मरीज ओपीडी, ब्लड टेस्ट लैब, दूसरे लैब और ऑपरेशन थिएटर तक आसानी से पहुँच पाएंगे | इसके लिए उन्हें मोबाइल में एम्स के एप में नेविगेशन सिस्टम चालू करना होगा | इसमें डॉक्टर का नाम और जिस विभाग में जाना है उसका नाम लिखना होगा | ये एप एम्स के उस स्थान तक लोगों को पहुंचाने में मदद करेगा और लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com