ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
कलेक्टर ने गोशाला में 96 की जगह 25 गाय मिलने और पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदे न मिलने पर थमाया नोटिस |

भोपाल : 03/07/2024 : गुनगा के मनीखेड़ी गोशाला तीन साल पहले लाखों रुपए खर्च करके बनाई गई थी इस गोशाला में गायों की रहने की उत्तम व्यवस्था कराई गई | गोशाला के रिकॉर्ड में वर्तमान में 96 गाय दर्ज थीं | मंगलवार को अचानक कलेक्टर कौश्लेंद्र विक्रम सिंह अपने साथियों संग गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहाँ उन्हें सिर्फ 25 गाय मिलीं | और गायों के बारे में जब संचालक से पूछा गया तो वह बोला गाय जंगल चरने गई हैं | इस बात से नाराज होकर कलेक्टर सिंह ने संचालक को निर्देश दिए की वह सुबह गोशाला के पूरे रिकॉर्ड का ब्यौरा दें | इसमें अब तक कितनी गाय आईं, कहां से आईं, उनका क्या हुआ रिकॉर्ड में दर्ज सभी 96 गाय की जानकारी देने के निर्देश दिए | उन्होने गायों के लिए पर्याप्त पानी और खाने का इंतेजाम करने के साथ ही लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए | इसके साथ ही उन्होने पौधरोपण का जायज भी लिया पानी की टंकी के पास गड्ढे खुदे न मिलने से नाराज कलेक्टर ने एसडीओ, पीएचई और सब इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com