ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
मप्र में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या 9 लाख से अधिक, इनमें इंजीनियर और एमबीबीएस डॉक्टर्स भी शामिल |

भोपाल : 03/07/2024 : मप्र में पढ़े लिखे बेरोजगारों की संख्या उभरकर सामने आई है, इनमें 8वीं कक्षा तक पढ़े लिखे 50 हज़ार के करीब बेरोजगार हैं, जबकि 10वीं से स्नातकोत्तर तक शिक्षित 19 लाख से अधिक बेरोजगार हैं | इन बेरोजगारों की संख्या रोजगार कार्यालयों में कराए गए पंजीयन द्वारा सामने आई | बेरोजगारों में 1 लाख से अधिक इंजीनियर और 4 हज़ार के करीब डॉक्टर्स भी शामिल हैं | यह जानकारी लघु और मध्यम उद्दाम मंत्री चेतन कश्यप ने विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में लिखित रूप से दी है | इधर विधानसभा चुनाव के मतदान वाले दिन मुरैना जिले के जौरा में हुई हिंसा का मामला विधानसभा में उठा | दरअसल, जौरा में 17 नवंबर को हुई हिंसा में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दुबे ने शिकायत की थी कि तत्कालीन भाजपा विधायक सूबेदार सिंह सिकरवार के भतीजे मुलायम ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें घेरकर मारपीट की थी, उन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है इस पर जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने पूछा, आरोपियों को कब गिरफ्तार किया जाएगा | जवाब में संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दूसरे पक्ष ने भी शिकायत की है जांच चल रही है | राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि 7 साल से कम सज़ा वाले आरोपों में गिरफ्तारी जरूरी नहीं है, मामला राजनीतिक है |  इस पर उपाध्याय ने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति अपराध करेगा तो क्या उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा | बहस बढ़ने पर विजयवर्गीय ने हस्तक्षेप किया और कहा कि जांच रिपोर्ट 15 दिन में आ जाएगी | उसके बाद आरोपियों पर कार्यवाही होगी |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com