ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
पौधों की सुरक्षा के लिए बनाए जाने वाले ट्री गार्ड में उपयोग होने वाले बांस और बल्लियाओं को किया डंप

भोपाल : 04/07/2024 : 6 जुलाई को राजधानी में पौधरोपण की तैयारी में नगर-निगम के साथ वन विभाग भी जुटे हुए हैं | शहरी क्षेत्र में करीब 1 लाख से अधिक पौधे निगम को लगाने हैं, इनमें से 25 हज़ार पौधे जंबुरी मैदान में लगने हैं | अब समस्या ये है कि शहर में 10 हज़ार से भी अधिक मवेशी घूम रहे है, ऐसे में ये पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं | लेकिन इन पौधों की सुरक्षा के लिए न तो ट्री गार्ड की कोई व्यवस्था है और न ही फेंसिंग की गई है | हैरत की बात तो यह है कि जिन बांस और बल्लियों से ट्री गार्ड बनाए जाते हैं उन्हें भी कचरे में फेंका जा रहा है | इन पौधों को पानी देने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है | ऐसे में ये कह पाना मुश्किल होगा कि जो पौधे रोपे जाएंगे उनमें से कितने बचेंगे | दो दिन में 100 से अधिक डंपर भरकर प्रतिमाओं के स्ट्रक्चर एयरपोर्ट रोड और शाहपुर स्थित निगम के लकड़ी गोदाम में पटके जा चुके हैं | यहां इन्हें गड्ढे में दबाकर खत्म करने की तैयारी है, जबकि इन बांस और बल्लियों का उपयोग करके डेढ़ से दो लाख ट्री गार्ड बनाए जा सकते हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com