ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार |                मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार |                मुरैना : कोतवाल डेम में नहाने गए 11वीं के दो छात्रों की डूबने से मौत |                रतलाम : 3 दिन से युवती का पीछा कर रहा आरक्षक घर पहुंचा, भाई ने देखा तो भाग निकला आरक्षक निलंबित |                भिंड : भंडारे में बची बासी आलू सब्जी खाने से महिला की मौत, 82 लोग बीमार |                ग्वालियर : कार ने मारी सिपाही को टक्कर बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा |                बैतूल : चार आरोपियों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, 6 घायल एक गंभीर |                गुजरात : टैंक की सफाई करने उतरे भिंड शिवपुरी के दो युवकों की मौत |                  
मप्र का दो भागों में बंटा हुआ फायर अमला अब एक साथ करेगा काम, नगरीय प्रशासन में मर्ज होने के बाद फायर अमले में होगी एकरूपता |

भोपाल : 04/07/2024 : मप्र का फायर अमला अभी दो भागों में बंटा हुआ है, लेकिन अब पुलिस फायर के अंतर्गत काम कर रहा फायर अमला अगले तीन महीने के भीतर ही नगरीय प्रशासन विभाग की फायर शाखा में मर्ज हो जाएगा | इस अमले में करीब 196 कर्मचारियों का ट्रेंड स्टाफ है और इनकी पोस्टिंग अभी भोपाल के साथ इंदौर, पीथमपुर, मालनपुर में है | इस पर पहले भी निर्णय हुआ था, लेकिन मामला कोर्ट में जाने के कारण अटका हुआ था | अब कोर्ट में यह मामला सुलझ चुका है, और नगरीय प्रशासन विभाग ने भी इस पर सहमति दे दी है | नगरीय प्रशासन ने अपना जवाब कोर्ट में पेश करते हुए कहा कि पूर्व में मंत्री परिषद द्वारा लिए गए निर्णय का पालन किया जाए, और पुलिस अग्निशमन सेवा के सभी अधिकारी व कर्मचारी और संबन्धित मशीनरी नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग को अगले तीन महीने में पूरी तरह से सौंप दी जाए | पुलिस फायर में दस साल पहले तक फायर अमले में 253 अधिकारी और कर्मचारी पदस्थ थे | पूर्व में दोनों विभागों के बीच बनी सहमति से फायर पुलिस से रिटायर्ड होने के बाद उस खाली पद की जानकारी नगरीय प्रशासन को दी जानी थी | पिछले दस साल में 87 कर्मचारी रिटायर्ड हो गए, लेकिन पुलिस ने यह जानकारी नगरीय प्रशासन को नहीं दी | यही कारण है कि ये पद अब तक खाली ही पड़े हैं | पुलिस फायर अमले का दूसरा बड़ा नुकसान ये हुआ कि इन्हें भर्ती के बाद से प्रमोशन नहीं मिला, जो जिस पद पर था आज भी वहीं है | नगरीय प्रशासन में मर्ज होने के बाद इस अमले को कैडर और प्रमोशन दोनों ही मिल जाएंगे | पुलिस फायर के पास अभी कुल 196 का स्टाफ है, लेकिन आगजनी की स्थिति में समन्वय नहीं होने के कारण नगरीय प्रशासन अमले के साथ यह काम नहीं कर पाता है | अब दोनों में एकरूपता हो जाएगी इस ट्रेंड स्टाफ की मदद से नगरीय प्रशासन में काम कर रहे अमले को ट्रेंड किया जाएगा | इसके अलावा नगरीय प्रशासन को डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़ी पूरी मशीनरी भी उपलब्ध कराई जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com