ब्रेकिंग न्यूज़ देवास : एक बच्चे को डूबने से बचाने के लिए कूदा दूसरा बच्चा, दोनों की मौत |                पिपरिया : एक साल के बेटे को पटरी से 3 फीट दूर छोड़ मां ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान |                इंदौर : मकान बनाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत |                झाबुआ : वार्डन ने छात्रा को पीटते हुए वीडियो बनाया वायरल होने पर वार्डन सस्पेंड |                जावरा : 75 ग्राम एमडी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार |                भोपाल : श्यामला हिल्स इलाक़े में बाइक फिसलने से युवक की मौत, दोस्त घायल |                भोपाल : ऐशबाग इलाक़े में मोबाइल न देने से नाराज 14 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान |                  
दूषित पानी व भोजन से हुई 5 बच्चों की मौत संस्था के सचिव पर एफआईआर की तैयारी |

इंदौर : 04/07/2024 :  रामचंद्र नगर स्थित युग पुरुष आश्रम में मंगलवार को पांच बच्चों की मौत के मामले में प्रशासन की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हैजा सामने आया है | जो आमतौर पर दूषित भोजन व पानी से होता है, कुछ बच्चों में एनीमिया भी पाया गया डिहाइड्रेशन के कारण बच्चों के शरीर में क्रिएटिनिन का लेवल भी बढ़ा हुआ था तीन दिन में पांच बच्चों की मौत के बाद मंगलवार रात 10 बच्चे और भर्ती किए गए | अब कुल 44 बच्चों का चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है | कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि संस्था लंबे समय से काम कर रही है इतनी बड़ी घटना को छुपाना गलत है | प्रारंभिक रूप से हैजे से बच्चों की मौत हुई है | यदि समय पर सूचना मिल जाती तो अन्य बच्चे परेशान न होते जिस बच्चे का पीएम हुआ था वह एनीमिक था | चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों में हीमोग्लोबिन की जांच कराई जा रही है | सभी बच्चों में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ा हुआ था, जिससे किडनी पर असर पड़ता है | डिहाइड्रेशन से क्रिएटिनिन बढ़ता है सभी बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या पाई गई | इससे स्पष्ट हो गया है कि दूषित भोजन और खराब पानी पीने के कारण ही बच्चे बीमार हुए हैं | इस आश्रम में करीब 200 से अधिक बच्चे हैं | अब बच्चों के पानी और भोजन की व्यवस्था बाहरी एजेंसी से करवाई गई है | साथ ही संस्था के सचिव पर एफआईआर करवाई जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com