ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
राष्ट्रीय सिंधी मंच में सदस्यता दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी, एक सदस्य से 500-500 रु वसूलकर 1 करोड़ 48 लाख रु. ठगे |

भोपाल : 04/07/2024 : रायपुर से संचालित होने वाली राष्ट्रीय सिंधी मंच के नाम पर हो रही धोखाधड़ी का खुलासा संस्था की असल अध्यक्ष डॉ. सपना कुकरेजा ने कर दिया है | इसमें बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है | इस फर्जीवाड़े के तहत लंबे समय से सिंधी समाज के लोगों को संस्था का सदस्य बनाकर उनसे 500-500 रु. लिए जा रहे हैं | डॉ. कुकरेजा का आरोप है कि ये पूरा फर्जीवाड़ा नेहरू नगर स्थित गोमती कॉलोनी में रहने वाले रोशनलाल उतवानी का किया धरा है | उन्होने लंबे समय से बैरागढ़ भोपाल ही नहीं बल्कि देशभर में सदस्यता अभियान चलाकर समाज के लोगों के साथ धोखाधड़ी की है | संस्था के नाम से फर्जी सदस्य बनाने का ये सिलसिला 6 साल से लगातार चल रहा है | जब से अब तक 21 हज़ार 243 सदस्य बनाए जा चुके हैं, जबकि 8515 सदस्य ऑनलाइन बनाए गए हैं | एक सदस्य से 500-500 रु. लिए गए तो 21243 सदस्यों से 1.06 करोड़ रु. और ऑनलाइन वाले 8515 सदस्यों से 42.57 लाख रु. वसूले गए यानी अब तक 1 करोड़ 48 लाख रु. ठगे जा चुके हैं | डॉ. कुकरेजा का कहना है कि भोपाल में चलाए जा रहे राष्ट्रीय सिंधी मंच फर्म एंड सोसायटी से पंजीकृत नहीं है | जबकि उनके द्वारा रायपुर से संचालित राष्ट्रीय सिंधी मंच फरवरी 2021 में दिल्ली से पंजीकृत हुई थी | इसके बाद भी रोशनलाल लगातार सदस्यता अभियान चलाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं | हैरत की बात तो ये है कि समाज के लोगों को राष्ट्रीय सिंधी मंच की सदस्यता का फार्म भरवाकर उन्हें भोपाल महानगर सिंधी समाज कल्याण समिति के नाम की रसीदें दी जा रही हैं, जो रोशनलाल उतवानी के नाम पर ही रजिस्टर्ड हैं | इस संबंध में जब रोशनलाल उतवानी से बात करने की कोशिश की तो उन्होने फोन पर बात करने से मना कर दिया और ऑफिस में आकर मिलने की बात कही | उनका कहना था कि वह अभी भोपाल से बाहर हैं, लौटने पर ही कुछ बात कर पाएंगे | गौरतलब है कि तीन साल पहले भी रोशनलाल के खिलाफ बैरागढ़ थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कार्यवाही अब तक नहीं हुई |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com