ब्रेकिंग न्यूज़ देवास : एक बच्चे को डूबने से बचाने के लिए कूदा दूसरा बच्चा, दोनों की मौत |                पिपरिया : एक साल के बेटे को पटरी से 3 फीट दूर छोड़ मां ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान |                इंदौर : मकान बनाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत |                झाबुआ : वार्डन ने छात्रा को पीटते हुए वीडियो बनाया वायरल होने पर वार्डन सस्पेंड |                जावरा : 75 ग्राम एमडी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार |                भोपाल : श्यामला हिल्स इलाक़े में बाइक फिसलने से युवक की मौत, दोस्त घायल |                भोपाल : ऐशबाग इलाक़े में मोबाइल न देने से नाराज 14 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान |                  
पौधरोपण व शिफ्टिंग के नाम पर भी दिखावा : 30 करोड़ खर्च करके लगाए गए 5 साल में 6 लाख पौधों में से 70% सूख चुके, शिफ्ट किए गए पेड़ भी गायब

भोपाल : 05/07/2024 : शहर को खूबसूरत और हरियाली युक्त बनाने की कवायद अब असफल होती नज़र आ रही है | शहर में कई जगह पौधरोपण किए गए लेकिन इन पेड़ों की लगातार कटाई के कारण यहां की हरियाली खत्म होती जा रही है | पिछले 5 साल में शहर में 6 लाख से अधिक पौधे लगाए गए इस पर 30 करोड़ खर्च हुए लेकिन लगाए गए पेड़ों में से 70% सूख चुके हैं, और जिन पेड़ों को बीआरटीएस व स्मार्ट सिटी के नाम पर शिफ्ट किया गया था, उनमें से तो एक पेड़ भी नहीं बचा | पौधरोपण व पौधों की शिफ्टिंग के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है | कलियासोत डेम से 13 शटर तक रोपे गए पेड़ों का नामों निशान तक नहीं है | स्मार्ट सिटी एरिया में स्टेडियम के पास, जवाहर चौक, लाड़ली बहना पार्क में लगाए गए अधिकतर पौधे गायब हो चुके हैं | यानि इन पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई हो रही है और अफसरों को कोई लेना देना नहीं है | 6 साल पहले स्मार्ट सिटी बसाने के लिए टीटी नगर से पेड़ काटने पर हुए विरोध को दबाने के लिए पेड़ों की शिफ्टिंग एक दिखावा ही साबित हुई | कलियासोत डेम पर सूख चुके पेड़ों के ठूंठ लोग होली पर जलाने के लिए ले जाते हैं | कई इलाकों में तो पेड़ों के ठूंठ तक गायब हो चुके हैं | नतीजा शहर का ग्रीन  कवर महज 9% रह गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com