ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
नए नियम तैयार कर अवैध निर्माणों पर रोकथाम की कवायद |

भोपाल : 05/07/2024 : शहर में अवैध निर्माण कर कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होता ही जा रहा है दरअसल वैध कॉलोनी में प्लॉंट महंगा मिलने के कारण लोग अवैध कॉलोनी में कम कीमत पर प्लाट लेकर डेवलप होने के बाद वहां रहने लग जाते हैं | लेकिन अब एक नया नियम बनाकर अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक लगाई जाएगी | विधानसभा में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नए नियम बनाकर जल्द ही विधानसभा में पेश करने की बात कही है | उन्होने कहा कि नए नियम इस तरह बनाए जाएंगे कि अवैध कॉलोनियों का बनना रुके हम अवैध कॉलोनियों को वैध नहीं कर रहे, बल्कि अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे | विजयवर्गीय ने कहा कि नगरीय निकाय में ज़मीनें चिन्हित की जाएंगी और सभी कलेक्टर राजस्व विभाग और नजूल की भूमि को रिकॉर्ड पर लेने के आदेश भी दिए जाएंगे |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com