ब्रेकिंग न्यूज़ देवास : एक बच्चे को डूबने से बचाने के लिए कूदा दूसरा बच्चा, दोनों की मौत |                पिपरिया : एक साल के बेटे को पटरी से 3 फीट दूर छोड़ मां ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान |                इंदौर : मकान बनाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत |                झाबुआ : वार्डन ने छात्रा को पीटते हुए वीडियो बनाया वायरल होने पर वार्डन सस्पेंड |                जावरा : 75 ग्राम एमडी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार |                भोपाल : श्यामला हिल्स इलाक़े में बाइक फिसलने से युवक की मौत, दोस्त घायल |                भोपाल : ऐशबाग इलाक़े में मोबाइल न देने से नाराज 14 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान |                  
संगठन के प्रदेश प्रभारियों व सह प्रभारियों के पद की फेरबदल कर किए नियुक्त |

नई दिल्ली/ भोपाल : 06/07/2024 : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन के प्रदेश प्रभारियों व सह-प्रभारियों की अदला बदली कर उन्हें नियुक्त किया है | वरिष्ठ नेता वी मुरलीधर राव के स्थान पर यूपी विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह को मप्र का प्रभारी बनाया गया है | दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय सह-प्रभारी होंगे |  गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी होने के बावजूद विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में मुरलीधर राव की कोई भूमिका नहीं थी | विधानसभा चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव प्रभारी व अश्विनी वैष्णव सह प्रभारी बनाए गए लोकसभा चुनाव में डॉ. महेंद्र सिंह को प्रभारी और सरीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया था | लोकसभा चुनाव के दौरान प्रभारी बने कुछ नेताओं को राज्य का प्रभारी बनाया गया है | राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया, पहले त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लब देव प्रभारी थे | वहीं सुरेन्द्र नागर सह प्रभारी घोषित किए गए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com