ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार |                मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार |                मुरैना : कोतवाल डेम में नहाने गए 11वीं के दो छात्रों की डूबने से मौत |                रतलाम : 3 दिन से युवती का पीछा कर रहा आरक्षक घर पहुंचा, भाई ने देखा तो भाग निकला आरक्षक निलंबित |                भिंड : भंडारे में बची बासी आलू सब्जी खाने से महिला की मौत, 82 लोग बीमार |                ग्वालियर : कार ने मारी सिपाही को टक्कर बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा |                बैतूल : चार आरोपियों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, 6 घायल एक गंभीर |                गुजरात : टैंक की सफाई करने उतरे भिंड शिवपुरी के दो युवकों की मौत |                  
प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में अलका लांबा व मधु शर्मा के बीच विवाद |

भोपाल : 18/07/2024 : मंगलवार को हुई प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में अलका लांबा ने सिंगरौली की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा को जूता मारने की बात कही थी | वहीं, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने मधु शर्मा को नोटिस देने की बात कही है | उन्होने कहा कि मधु को बैठक में बुलाया ही नहीं गया था, उन्होने लांबा को बीच में टोकते हुए अमर्यादित आचरण किया था इस बात को अनुशासन समिति के समक्ष रखा जाएगा | वहीं मधु शर्मा का कहना है कि विभा ने मुझे खुद फोन करके बुलाया था | पार्टी दफ्तर से फोन कर दो-दो बार बैठक में आने के लिए कहा गया था | मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से इस मामले की शिकायत करूंगी | लांबा ने मप्र कांग्रेस की सभी महिला पदाधिकारियों का भी अपमान किया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com