ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
शहर में लगातार कम ज़्यादा बारिश होने के बाद भी गर्मी से नहीं मिल रही राहत आई फ्लू के मामले भी बढ़े |

 भोपाल : 18/07/2024 : शहर में जून माह से ही बारिश ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दी थी जिससे वातावरण में ठंडक होने के आसार नज़र आ रहे थे, लेकिन हुआ इसके विपरीत शहर में जुलाई माह के 17 दिन गुज़र जाने के बाद भी ठंडक नहीं हुई है लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे हैं | शहर में कभी कम तो कभी इतनी ज़्यादा बारिश होने के बावजूद भी उमस कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है | बारिश होने के बाद भी उमस बढ़ने का एक कारण यह भी है कि बादल छंट नहीं पा रहे है, दिन में धूप भी तेज़ रहती है | तापमान और नमी दोनों अधिक होने के कारण उमस भी बढ़ रही है | दरअसल, जुलाई में कई दिनों तक कई घंटे बारिश नहीं हो रही है, कुछ देर थोड़ा पानी बरस जाता है | दिन और रात का तापमान भी कम नहीं हो पा रहा है लगातार हो रही धीमी बारिश के कारण वातावरण में नमी भी बहुत अधिक है | बारिश का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है न ही गर्मी से राहत मिल रही है और न ही आई फ्लू में कमी आ रही है बल्कि आई फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है | बारिश के चलते आंखों में लालपन, खुजली और पलके चिपकने की शिकायत लेकर लोग सरकारी अस्पतालों में पहुँच रहे हैं | मौसम में नमी होने से आई फ्लू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com