ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
नर्सिंग कॉलेज घोटाले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता व कांग्रेस नेता आपस में भिड़े डेढ़ घंटे तक कई थानों के पुलिसकर्मी रोकते रहे टकराव |

भोपाल : 19/07/2024 : नर्सिंग कॉलेज घोटाले के विरोध में कांग्रेस नेता और भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए अशोका गार्डन थाने के सामने दोनों तरफ से एक से डेढ़ घंटे तक टकराव की स्थिति बनी रही | कांग्रेस की ओर से मंत्री विश्वास सारंग इस्तीफा दो के नारे लगते रहे, वहीं भाजपा कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के पोस्टर लहराकर कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाते रहे | राज्यसभा सदस्य और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी अध्यक्ष ने सड़क पर धरना दिया | हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेसियों के बीच टकराव रोकने के लिए शहर के कई थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा दिग्विजय सिंह और पुलिस अफसरों के बीच थाना परिसर में धार्मिक आयोजन को लेकर नोकझोंक भी हुई | इधर, थाना रोड पर इस दौरान जाम के हालात बनते रहे इस दौरान दिग्विजय ने कहा कि मैं 10 साल सीएम रहा हूं, कायदे कानून अच्छे से जानता हूं | थाना सरकारी परिसर है, इसमें धार्मिक आयोजन किसकी अनुमति से कराया जा रहा है ? कौन आयोजक है ? थाने में अनजान लोगों की भीड़ पहले से मौजूद है कांग्रेसी नेताओं को यहां प्रवेश करने से रोका जा रहा है हालात बिगड़ने से पहले पुलिस ने हवा में लाठियां लहराईं, इसके बाद कांग्रेसी वापस लौट गए लेकिन सारंग समर्थक महिलाएं नारेबाजी करती रहीं | दिग्विजय सिंह ने नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच कर रही सीबीआई पर भी सवाल उठाए कहा कि सीबीआई जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रही है | राज्य या केंद्र सरकार नहीं करा रही | सीबीआई पर अब भरोसा इसलिए नहीं रहा कि इसके अफसर फर्जी कॉलेज संचालकों से घूस लेते पकड़े गए हैं, ये वही लोग थे जिन्होने व्यापंम कांड की भी जांच की थी | कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि सत्ता पक्ष के भ्रष्ट, अपराधी मंत्री और विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्रों में जाकर ही कांग्रेस घेरेगी और वहीं धरना प्रदर्शन कर असलियत उजागर करेगी | विस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मैं विश्वास सारंग को चुनौती देता हूँ कि तैयार हों जाए चार दिन बाद पूरे सबूतों के साथ उनका एक और घोटाला सामने लाऊँगा | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com