ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
दिग्विजय सिंह ने भोपाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल |

भोपाल : 19/07/2024 :  अशोका गार्डन थाने में टेंट लगाकर चल रहे सुंदरकांड पाठ को लेकर भोपाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए | उन्होने कहा कि मुझे पता चला है कि थाना परिसर में किसी नरेश यादव नाम के व्यक्ति के जन्मदिन पर धार्मिक आयोजन हो रहा था | यह कानून के खिलाफ है, यदि यह कानून के सम्मत है तो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब अपना जन्मदिन भोपाल शहर के थानों में ही मनाएगा और अपने अपने मत और विश्वास के हिसाब से धार्मिक आयोजन भी कराएंगे | उन्होने कहा कि गुरुनानक देव का कीर्तन भी होगा, बकराईद भी मनेगी और इफ्तार पार्टियां भी कराई जाएंगी | मैं खुद भोपाल पुलिस कमिश्नर को आवेदन देने जाऊंगा | इस बात को लेकर कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों में झड़प भी हुई |

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com