ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
पेट्रोल डालने के पहले ज़ीरो नहीं दिखाने का विरोध किया तो पंप कर्मचारियों ने ग्राहक से की बदसलूकी |

भोपाल : 19/07/2024 :  प्रगति पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा एक ग्राहक से बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है | शिवाजी नगर में रहने वाले बालेंद्र सिंह कुशवाहा गुरुवार रात करीब 9 बजे प्रगति पेट्रोल पंप पहुंचे, कर्मचारी ने उन्हें जीरो दिखाए बिना ही बाइक में पेट्रोल भरना शुरू कर दिया, पेट्रोल के पैसे भी ले लिए | जब ग्राहक ने पेट्रोल नापने को कहा तो पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों ने ग्राहक को घेर लिया तो वह अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला | लोगों ने जिला खाद्द विभाग को इसकी सूचना दी, रात करीब 10 बजे प्रशासन की टीम पहुंची और उन्होने पेट्रोल पंप बंद करवा दिया | ग्राहक की शिकायत पर पेट्रोल पंप के वीडियो फुटेज देखे जा रहे हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com