ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
कबाड़ गोदाम में हुए फिस्फोट से फ़ैली दहशत एक मजदूर की मौत, दो गोदाम मालिक गिरफ्तार |

जबलपुर :  19/07/2024 : दो महीने पहले जबलपुर में शमीम कबाड़ी के गोदाम में धमाका हुआ था, उस हादसे में एक मजदूर की मौत हुई थी अधारताल औद्दोगिक क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में फिर वैसा ही धमाका हुआ | यह धमाका भी वैसा ही माना जा रहा है जैसा शमीम कबाड़ी के गोदाम में हुआ था | धमाके में 22 वर्षीय मजदूर राजा उर्फ अभिषेक चौधरी की मौत हो गई ब्लास्ट से मजदूर के चिथड़े उड़ गए घटना में तीन मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली है | कबाड़ के मालिक कपिल जैन एवं सुनील जैन को पुलिस हिरासत में ले लिया है | प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सीओडी से पहुंचे लोहे के एम्युनिशन बॉक्स से यह हादसा हुआ, पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है | जानकारी के मुताबिक सुरक्षा संस्थान से रायपुर के कांट्रेक्टर ने कबाड़ खरीदा था, लेकिन पेटी ठेके पर यह कबाड़ जबलपुर के जैन बंधुओं ने रायपुर से लेकर जबलपुर में अपने गोदाम में रख लिया | मजदूर जब पेटियों को उतार रहा था तभी फिस्फोट हो गया | गोदाम में पहुंची पेटी में आर्मी के डिफ्यूज बम थे, जबलपुर पुलिस अब रायपुर के ठेकेदार से भी संपर्क कर रही है | यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि पेटी कांट्रैक्ट में आखिर आर्मी के डिफ्यूज बम कैसे बेचे जा रहे हैं | जबलपुर स्थित सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है, मामला बेहद गंभीर है इससे जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है | अन्य एजेंसियों को भी जांच में शामिल किया जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com