ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
पति के घर से निकलने के बाद पत्नी ने बुलाया प्रेमी को पति ने एक साथ कमरे में देख दोनों की कर डाली हत्या |

दतिया : 20/07/2024 : 8 साल से पति पत्नी और तीन बच्चे एक साथ अपनी ज़िंदगी गुजार रहे थे पति को इस बात की खबर नहीं थी कि पत्नी उसे धोखा दे रही है | पति रोजाना की तरह शुक्रवार को भी काम पर चला गया बरसात होने पर वह करीब दो बजे अचानक घर पहुंचा तो 5 मिनट बाद पत्नी पूजा ने दरवाजा खोला | पति को शक हुआ तो उसने कमरे में देखा तो उसका दूर का रिश्तेदार डबरा में रहने वाला 20 वर्षीय रवि पिता विनोद वंशकार दिखा | पत्नी और उसके प्रेमी को देख पति आपा खो बैठा और उसने कुल्हाड़ी रवि के गले पर मार दी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा | पत्नी पूजा ने भागने की कोशिश की तो पति ने उसे भी कुल्हाड़ी मारकर आंगन में ढेर कर दिया | उसके बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पुलिस थाने पहुंचा और बोला मैंने अपनी पत्नी और उसके आशिक की हत्या कर दी है | पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तो महिला आँगन में मृत अवस्था में मिली और लहूलुहान रवि की साँसे चल रही थी उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वह बच नहीं सका |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com