ब्रेकिंग न्यूज़ छत्तीसगढ़ : हेड कांस्टेबल की पत्नी व बेटी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार |                मुंबई : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार |                मुरैना : कोतवाल डेम में नहाने गए 11वीं के दो छात्रों की डूबने से मौत |                रतलाम : 3 दिन से युवती का पीछा कर रहा आरक्षक घर पहुंचा, भाई ने देखा तो भाग निकला आरक्षक निलंबित |                भिंड : भंडारे में बची बासी आलू सब्जी खाने से महिला की मौत, 82 लोग बीमार |                ग्वालियर : कार ने मारी सिपाही को टक्कर बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा |                बैतूल : चार आरोपियों ने राहगीरों पर चलाए चाकू, 6 घायल एक गंभीर |                गुजरात : टैंक की सफाई करने उतरे भिंड शिवपुरी के दो युवकों की मौत |                  
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर जान देनी वाली पूजा के पति व सास को ढूंढने में पुलिस नाकाम |

भोपाल : 22/07/2024 : ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक ने 9 जुलाई को साकेत नगर स्थित घर में पति निखिल नायब तहसीलदार और सास आशा दुबे से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी | पति और सास द्वारा दहेज के लिए पूजा को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिस कारण पूजा ने अपनी जान दी | पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति और सास की तलाश शुरू की थी, लेकिन अब तक उनका पता लगाने में पुलिस को सफलता हासिल नहीं हुई है | आरोपी घटना के बाद से ही घर में ताला लगाकर गायब हैं, निखिल पूजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ था | उनके घर पर पुलिस तीन बार दबिश दे चुकी है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है | पूजा का डेढ़ साल का बेटा भी आरोपियों के पास है जिसे नाना नानी अपने पास रखना चाहते हैं | अब पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली है जिससे पता चलेगा कि निखिल कहां और किसके संपर्क में है | इस आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफर कर लिया जाएगा

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com