ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
भोपाल सहित कई जिलों में बारिश ने दिखाए तेवर, भारी बारिश से कहीं भूस्खलन तो कहीं डूबे घर सतपुड़ा डेम के 11 गेट खुले |

बैतूल/शाहपुरा : 22/07/2024 : मानसून की आमद ने भोपाल सहित कई जिलों को तरबतर कर दिया है कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है | बैतूल जिले में शनिवार रात को झमाझम बारिश हुई शाहपुरा में 8 घंटे में 6 इंच बारिश हुई | माचना, तवा, मोरंड आदि जिलों में भारी बारिश के चलते नदियों में बाढ़ रही | भारी बारिश से सारनी के सतपुड़ा डेम के पहली बार एक साथ 11 गेट खोलना पड़े | वहीं, भौंरा में तेज़ बारिश होने से मां बिजासन मंदिर के पास वाली नदी उफान पर आ गई | इससे नदी के पास का मुख्य मार्ग रविवार सुबह 5 बजे से सुबह 11 बजे तक बंद रहा | इस कारण भोपाल और इटारसी की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को फोरलेन बायपास से गुजरना पड़ा | नर्मदापुरम के नारायण नगर में जलभराव के कारण सड़कों पर खड़ी कारें डूब गईं | शहर की कई कॉलोनियों के घरों में बारिश का पानी घुस गया | कुलामड़ी रोड को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भरने के कारण काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा | इधर, पचमढ़ी में प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में भूस्खलन हो गया | पहाड़ टूटकर गिरने से धूपगढ़ आने जाने का मार्ग बंद हो गया | पीडब्ल्यूडी विभाग के कैलाश गुर्दे ने बताया कि पहाड़ के कटाव के कारण रोड की स्थिति बहुत खराब है, यहां अभी पर्यटकों के घूमने आने पर रोक लगा दी गई है | मौसम विभाग ने दो दिनों तक जिलेभर में तेज़ बारिश होने की संभावना जताई है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com