ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
अपर आयुक्त के पदों में किया फेरबदल, मंडलोई को रीवा तथा पवन सिंह को बनाया उज्जैन में अपर आयुक्त

भोपाल : 23/07/2024 : अक्सर विवादों में रहने वाले उज्जैन नगर निगम के अपर आयुक्त राधेश्याम मंडलोई को उनके पद से हटाकर रीवा में संभागीय संयुक्त संचालक बनाया गया है | वहीं रीवा के वर्तमान संभागीय संयुक्त संचालक पवन सिंह को उज्जैन नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है | पवन सिंह 1 जून तक भोपाल नगर-निगम में अपर आयुक्त थे, इसके साथ ही भोपाल नगर-निगम में स्वच्छता के प्रभारी रहे योगेंद्र पटेल को उज्जैन नगर-निगम में उपायुक्त बनाया गया है | दरअसल मंडलोई जिस साल उज्जैन में अपर आयुक्त बनाए गए उसी साल उनकी तत्कालीन नगर-निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता से एक मीटिंग में तीखी नोंक झोक हो जाने के कारण गुप्ता ने उन्हें आवंटित सरकारी मकान वापस ले लिया था |पहले मंडलोई उज्जैन में उपायुक्त भी रहे उस समय उन्हें मकान और वाहन की सुविधा नहीं मिली, तो उन्होने रैन बसेरा में रहने और टेंपो से आने जाने की अनुमति मांगी थी | इधर, 2020 बैच की आईएएस अधिकारी सर्जना यादव को अपर कलेक्टर जबलपुर बनाया गया है वे फिलहाल मंडलो के बिछिया में एसडीएम हैं | राज्य प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव भूपेंद्र सिंह परस्ते को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का अतिरिक्त निज सचिव बनाया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com