ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर : केबीसी में जीत चुकी एसआई ने डिप्रेशन में 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान |                भोपाल : 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को हॉक फोर्स ने किया गिरफ्तार |                बाड़ी : बेल की पीठ में कुल्हाड़ी मारने वाला युवक गिरफ्तार |                मुरैना : मनाली से लौट रहे मुरैना ग्वालियर के युवकों की कार पर चट्टान गिरने से एक की मौत |                  
कॉलोनी में डेढ़ साल से लगातार कचरा, मलबा डंप किए जाने से 2500 रहवासी परेशान, लेकिन निगम अफसर कार्यवाही से परे |

भोपाल : 23/07/2024 : बैरागढ़ में नगर निगम अफसरों की नाक के नीचे ही कचरा खंती बनाई जा रही है, लेकिन अफसर कोई सुध नहीं ले रहे यहाँ कचरा ट्रांसफर स्टेशन के पास खुले मैदान में डेढ़ साल से लगातार कचरा डंप किया जा रहा है जिससे यहाँ कचरे का पहाड़ बनने लगा है | जबकि इस कचरे को आदमपुर खंती में फेंका जाना चाहिए, लेकिन कचरे के साथ ही विसर्जन घाट की सफाई में निकाला गया 300 डंपर मलबा भी इसी मैदान में डंप किया गया, जो खंती के रूप में बदल गया | गौरतलब है कि सामने ही 6 से अधिक मंदिर हैं, वहीं आसपास बड़ी आबादी है | इसके बाद भी नगर-निगम का कोई भी अफसर यहाँ लगातार कचरा डंप करने वालों पर कार्यवाही करना तो दूर की बात है उन्हें कचरा डंप करने से रोकता भी नहीं | निगम कर्मचारियों की ये चुप्पी खुले मैदान को खचरा खंती में तब्दील करने का कारण बन रही है | यहाँ के रहवासियों ने कहा कि यहाँ कचरा ट्रांसफर स्टेशन होने के कारण पहले ही बदबू की समस्या तो थी ही और अब यहाँ कचरा डंप होने से नई कचरा खंती हमारे लिए मुसीबत बन रही है | यहाँ रहवासियों का सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है | कई बार इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की जा चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com